अलीगंज में कथा सुनाते कथा व्यास।
- फोटो : LAKHIMPUR
अलीगंज। कसबे के हनुमान मंदिर परिसर में नैमिषारण्य के कथा व्यास पंडित विनोदकृष्ण अवस्थी ने शंकर-पार्वती संवाद, शुकदेव जी महाराज एवं व्यास जी की कथा सुनाई।
कहा कि जब व्यास जी ने महाभारत को लिखा लेकिन उनके चित्त में शांति प्राप्त नहीं हुई तब उन्होंने श्रीमद्भागवत की रचना की, उससे उन्हें शांति मिली। यजमान सत्यप्रकाश पांडे ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा अलीगंज बजरंग दल, दुर्गा जागरण कमेटी की ओर से कराई जा रही है। एक जनवरी 2021 तक होगी। समापन पर एक जनवरी को कन्या भोज और भंडारा होगा। संवाद