फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने दुपट्टे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। कस्बे में एक व्यापारी की 20 वर्षीय पुत्री ने दुपट्टे का फंदा गले में कस लिया और पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। पत्नी की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। विनोद ने छोटी बेटी सिमरन (20) को पाल पोश कर बड़ा किया है। वह शनिवार शाम करीब छह बजे बाजार सामान की खरीदारी करने गए थे। उसे समय पुत्री सिमरन दीपक जलाने की तैयारी कर रही थी। करीब एक घंटे बाद जब वह घर वापस आए तो देखा कि कमरे के पंखे में दुपट्टे से पुत्री का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें