बांकेगंज में सजा दीवान और शबद-कीर्तन करते रागी जत्थे। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। कस्बा स्थित गुरुद्वारा में शनिवार को श्री बुड्ढा साहिब का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंहगापुर गुुरुद्वारा से पधारे संत बाबा गुरनाम सिंह ने प्रवचन करते हुए संगत का ज्ञान बढ़ाया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि कामना की।
कार्यक्रम में पंजाब से आए रागी जत्थों के कीर्तन की गूंज से पंडाल में बैठी संगत ने वाहे गुरु का गुणगान किया। जो बोले सो निहाल का उद्घोष किया। लुधियाना (पंजाब) से आए ताडी जत्था भाई सुच्चा सिंह, कवीसरी जत्था के भाई महताब सिंह, इसी जत्थे के भाई महताब सिंह ने मेरा सतगुरु रखवाला होया.. शबद सुनाकर संगत को भाव विभोर कर दिया। मंहगापुर से आए कीर्तनी जत्था के बाबा हीरा सिंह के धार्मिक कीर्तन से पंडाल गूंज उठा। अमृतसर (पंजाब) से आए कथावाचक गियानी रंजीत सिंह की धार्मिक कथा सुनकर पंडाल में बैठी संगत ने जो बोले सो निहाल का गुणगान किया। कार्यक्रम में कमेटी प्रधान सोहन सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह आदि ने सहयोग किया। अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन हुआ। संवाद