फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऐश्वर्या रहीं प्रथम और फुरकान को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को लैपटाप देते प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रा ऐश्वर्या मिश्रा ने पहला और फुरकान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इरम को तीसरा स्थान मिला। रविवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज में हुए समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों के साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर प्रतिभागी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव कुमुद गंगवार, जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, रवि तिवारी, संजय गोस्वामी आदि ने ऐश्वर्या को लैपटॉप, फुरकान को मोबाइल और इरम को टेबलेट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य सफल हुए 147 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार बैग, फोल्डर, काफी मग और 100 रुपये का रिचार्ज कूपन और प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि विपक्ष कल जिन चीजों का विरोध कर रहा था। वही वह आज कर रहा है। लोग राजीव गांधी की संचार क्रांति को भूल नहीं सकते हैं। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि राजीव गांधी युवा सोच के नेता थे। 18 साल पर मताधिकार के प्रयोग का अधिकार देकर युवाओं को स्वावलंबी बनाया। सरकार चुनने का अधिकार दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि देश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव सहाय सिंह, सहचेंद्र दीक्षित, राजेंद्र गुप्ता, कंवल जीत सिंह, वीरज बाजपेई, राजेश अवस्थी, आशीष सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें