गोला गोकर्णनाथ। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा कराई गई पांच दिवसीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में नगर की स्मिता तिवारी की पेंटिंग चयनित हुई है।
स्मिता तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा 11 से 15 जुलाई के मध्य पांच दिवसीय ऑनलाइन चित्रकला शिविर लगाया गया। जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर 50 चित्रकारों ने प्रतिभाग किया। संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा दिए गए विषय संन्यासी से औद्योगिक क्रांति की ओर पर प्रतिभागियों को चित्रांकन करना था। जिसमें चित्रकारों ने कोविड -19 के दौर में बाहर से आए मजदूरों की विवशता और समस्याओं का चित्रांकन किया। नगर की युवा चित्रकार द्वारा लोक शैली में मुख्यमंत्री के कार्यों को दर्शाते हुए पेंटिंग चयनित की गई।
संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि शिविर के दौरान चयनित कला प्रतियों को प्रदर्शनी के माध्यम से ललित कला अकादमी नई दिल्ली रविंद्र भवन की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा।