फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती आज और अक्षय तृतीया कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवान परशुराम जयंती शनिवार को है, लेकिन लॉकडाउन के कारण सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। हालांकि पिछले सालों में प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती थी और भंडारा भी होता था। मगर, इस बार महासभा के पदाधिकारियों ने सभी से घर पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर जयंती मनाने को कहा है।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती तृतीया तिथि के दिन प्रदोष काल होने पर मनाई जाती है। कल यानि शनिवार दोपहर से रविवार दोपहर तक तृतीया तिथि है। इस बार प्रदोष काल शनिवार को ही रहेगा। इसलिए परशुराम जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। जबकि रविवार को सूर्यास्त के समय तृतीया तिथि होने के कारण अक्षय तृतीया पर्व रविवार को होगा। पंडित प्रमोद दीक्षित ने बताया कि तीर्थ परिसर के भगवान परशुराम मंदिर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हवन पूजन किया जाएगा।
ऐसे करें पूजन: जल से भरे नए घड़े के मुंह पर आम के पत्तों के साथ खरबूजा रखकर पूजा करें। इसे अक्षय पात्र कहा जाता है। पूजन बाद इसे ब्राह्मण को दान करें या फिर मंदिर में अर्पित कर दें।
विज्ञापन

घर पर पूजन करने की अपील
प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा एवं महामंत्री कुमुदेेश शंकर शुक्ल का कहना है कि लॉकडाउन के चलते महासभा के धर्मशाला में सामूहिक पूजन कार्यक्रम नहीं होगा। सभी लोग अपने अपने घरों में ही भगवान परशुराम का पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें