फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में दिखी थारू लोक संस्कृति एवं सभ्यता की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनचौकी। आदिवासी थारू जनजाति द्वारा थारू माघ मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए थारू लोक संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण को प्रदर्शित किया। समारोह में भारत के साथ ही नेपाल के भी थारू समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के थारू लोक संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए भारत-नेपाल थारू समुदाय द्वारा थारू नव वर्ष एवं थारू नव वित्त वर्ष के उपलक्ष्य में सूडा बाजार में थारू माघ मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाल सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद चौधरी, अनुसूचित जनजाति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी, थारूवान नेपाल के संयोजक लक्ष्मण चौधरी आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि थारूवान नेपाल के संयोजक लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि थारू समाज को एकत्र होकर अपने राजनीतिक अधिकारों और सामाजिक अधिकारों के लिए लड़ना होगा। कार्यक्रम में थारू महिलाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजक थारू प्रधान जनकल्याण सेवा समिति ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान सीओ पलिया राकेश कुमार नायक, गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव, प्रधान रामनरेश राणा, लक्ष्मण राणा समेत थारू समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें