गोला गोकर्णनाथ। नगर के त्रिलोकी नाथ मंदिर में हो रहे श्री रूद्र महायज्ञ और विशाल मानस वेदांत सम्मेलन का समापन हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति देकर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन कराया।
नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ और वेदांत सम्मेलन के समापन पर साध्वी संजीवनी मिश्रा ने कामधेनु के प्राकट्य की कथा सुनाते हुए गो माता की महिमा बताई और कहा कि गो माता के रोम-रोम में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। कथा व्यास पंकज मिश्र महारथी ने द्रोपदी के चीर हरण का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर शिवांशु गुप्ता, उमेश तिवारी, कनक तिवारी, गोविंद दीप तिवारी, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।