फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में जान्हवी, लक्ष्मी और पोस्टर में रूबी बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जीजीआईसी में पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को एड्स के लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जीजीआईसी में हुई रंगोली प्रतियोगिता में 12 टीमों और पोस्टर प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों ने रंगोली में जान्हवी, लक्ष्मी और पोस्टर प्रतियोगिता में रूबी को विजेता घोषित किया। इसके बाद जागरूकता गोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्राओं को एड्स कैसे फैलता है और इसको लेकर व्याप्त भ्रांतियों की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने छात्राओं को बताया कि जागरूकता ही एड्स से बचाव है। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने छात्राओं को एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, रंजीत कुमार, शिखिर पांडे, डॉ. शफीक अहमद समेत स्टॉफ के समस्त लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें