फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री काल भैरव अष्टमी पर जगमगाए देवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल प्रांगण में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा द्वारा निर्मित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार देर रात श्री भैरव अष्टमी का पर्व दीपक जलाकर मनाया गया।
विज्ञापन

मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और श्री हनुमान जी मंदिर को दीप जलाकर सजाया। मंदिर का द्वार और फुलवारी में भी असंख्य दीप जलाए गए। दीप प्रज्वलन के बाद मंदिर के पुजारी दयानंद पांडे ने भैरव अष्टमी की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने भगवान का भोग लगाया। आरती के बाद पुजारी ने श्रद्धालुओं के मस्तक पर तिलक कर प्रसाद वितरित किया।

संगमरमर ने श्रद्धाुओं को किया आर्किषत
श्री काल भैरव अष्टमी पर्व पर मंदिर के पुजारी दयानंद पांडे ने दीप प्रज्वलन से पूर्व मंदिर के अंदर की विद्युत लाइटें बंद करा दीं। पश्चात दीप जलाए गए, सफेद संगमरमर और गुलाबी पत्थर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर की डिजाइन में बने मंदिर में लगे सफेद संगमरमर के नक्काशीदार स्तंभ और दीवार दीपकों की रोशनी में अद्भुत छटा बिखेर रही थी। सफेद पत्थर, लाल, हरे, नीले, पीले रंग प्रदर्शित कर श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकृष्ट करते रहे। देर रात तक मंदिर और प्रांगण दीपकों से देदीप्यमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें