फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ दिन बाद सोहागी बरवा अभयारण्य में आजाद हुआ शावक

विज्ञापन
सोहगी बरवा अभयारण्य में आजाद हुआ बाघ शावक। स्रोत-वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के जम्हौरा गांव से पकड़े गए बाघ शावक को पिंजरे से नौ दिन बाद आजादी मिल सकी है।
विज्ञापन

उसे महराजगंज जिले के सोहागी बरवा अभयारण्य में स्वछंद विचरण के लिए छोड़ दिया गया। अब उसका नया ठिकाना सोहागी बरवा का जंगल होगा। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि बाघ शावक को बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे रेस्क्यू वैन से पशु चिकित्सकों और वन कर्मियों की निगरानी में मोहम्मदी से 440 किलोमीटर दूर महराजगंज जिले के सोहागी बरवा जंगल के लिए रवाना किया गया। जहां शाम छह बजे उसे जंगल में स्वछंद विचरण के लिए आजाद कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें