फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जवान की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक जवान पंकज पांडे की अंतिम संस्कार में उमडा जन सैलाब। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में प्रशिक्षण ले रहे सीआईएसएफ जवान पंकज पांडेय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुधवार को पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी। बाद में पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां जवानों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी बदहवास है। चार माह की मासूम बेटी को तो यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा, वार्ड नंबर दस निवासी पंकज का करीब डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। उनकी चार माह की बेटी है। सीआईएसएफ में चयन के बाद परिवार ने उनके बेहतर भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन जवान की असमय मौत से खुशियां छिन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें