फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में कराया वितरण

Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
यूरिया के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
अलीगंज। किसान सेवा सहकारी समिति अलीगंज में यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की मदद ली गई। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

समिति पर एक माह से डीएपी और एनपी नहीं है। यूरिया रविवार को 550 बोरी पहुंची, जिसे लेने के लिए सैकड़ों किसान पहुंच गए। समिति प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया किसानों को आधार कार्ड खतौनी पर प्रति एकड़ पर एक बोरी दी जा रही। इधर, किसानों ने बताया 10-10 दिनों से दौड़ हैं। कागजात जमा है, लेकिन यूरिया नहीं मिल रही। किसान यूरिया लेने के लिए परेशान हैं। समिति पर यूरिया न मिलने से किसानों प्राइवेट से खरीदने को मजबूर हैं। किसानों में काफी रोष है।
-
सुतेहरा समिति पर सचिव से अभद्रता
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के सुतेहरा गांव में खाद वितरण के दौरान सचिव से कुछ किसानों ने अभद्रता कर दी। नाराज सचिव ने वितरण बंद कर दिया, जिससे वहां हंगामा हो गया। करीब एक घंटे तक वितरण प्रभावित रहा। सचिव ने नीमगांव पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुतेहरा साधन समिति के सचिव सचिव नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को खाद वितरण हो रहा। तभी एक किसान ने अपना टोकन लेकर अंदर घुस गया। पीछे करीब 15 लोग और आ गए। एक किसान ने उसके साथ गाली देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। कई घंटे हंगामा के बाद मामला शांत हुआ। यह घटना सोमवार की है। ऐसे में मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में खाद वितरण कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें