लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को गवाह सिमरनजीत सिंह पेश हुआ, जिसकी जिरह जारी है। एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने शेष जिरह पूरी करने के लिए 21 मई को सुनवाई मुकर्रर की है।
तिकुनिया हिंसा कांड मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से सिंगाही थाना क्षेत्र के माझा निवासी गवाह सिमरनजीत सिंह को पेश किया और शेष जिरह पूरी करने के लिए कहा। इस पर बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे ने उससे कुछ समय तक जिरह की, लेकिन जिरह पूरी न होने के कारण एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई की तिथि 21 मई नियत करते हुए जिरह जारी रखने का आदेश दिया है। संवाद