नदी में मिला अधखाया शव
देर शाम जब लालजी अपने घर वापस नहीं पहुंचे, तो घर वालों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर नदी की तरफ पहुंचे। देर रात नदी किनारे चप्पल देख कर अनहोनी की आशंका हुई और नाव से पानी में उनकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर को नदी से अधखाया शव निकाला।
ये भी पढ़ें- पालतू कुत्तों के नाम करेंगे संपत्ति: किसान दंपती ने दोनों के बर्थडे पर किया एलान, बताई चौंकाने वाली वजह
उधर, नौरंगाबाद फार्म निवासी किसान रामबिलास (45) मंगलवार शाम बंगाली बाबा नामक तालाब में शौच को गया था। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह उसका शव तालाब में उतराया मिला। उसके पेट और गर्दन पर घाव के निशान थे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हमले की बात कही है।