फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस दिन में मगरमच्छ ने बनाया तीन बकरियों को निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। ग्राम तकियापुरवा के कब्रिस्तान से सटे तालाब में मगरमच्छ ने दस दिनों में तीन बकरियों को निवाला बनाया है।
विज्ञापन

ग्राम तकियापुरवा निवासी हाजिरा बानो ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के कब्रिस्तान से सटे तालाब किनारे बकरियां चरा रही थी। इस दौरान तालाब से मगरमच्छ ने बाहर आकर बकरी को पकड़ लिया। महिला के शोर शराबा करने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर मगरमच्छ के मुंह में फंसी बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए मगरमच्छ ने ग्रामीणों पर भी हमला करने की कोशिश की। मगरमच्छ बकरी को तालाब में खींच ले गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मगरमच्छ तालाब में करीब डेढ़ माह से है। दस दिन पहले गांव निवासी पप्पू की बकरी को मार दिया था। 12 दिन पहले गांव के ही बबलू की बकरी को निशाना बनाया था। नागरिकों ने तालाब से मगरमच्छ पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें