फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में सरेशाम गोली मारकर युवक की हत्या

Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से आए लोगों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोर्रैया के मजरा गांधी नगर में गांव मुरादपुर निवासी 30 वर्षीय बलजीत वर्मा की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव की ही एक महिला के प्लॉट पर रहकर अपनी देखरेख में निर्माण कार्य करवाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।  
गांव कोर्रैया के मजरा गांधीनगर की नई बस्ती में मुरादपुर निवासी स्वर्गीय फतेहचंद राठौर की पत्नी फूलदेवी का प्लॉट है। मुरादपुर निवासी बलजीत वर्मा प्लॉट पर रहकर निर्माण कार्य करवाता था। फूलदेवी के हवाले से पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे दो लोग बाइक से प्लॉट पर आए और बलजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फूलदेवी थाना हैदराबाद चली गई। इधर कुछ लोगों ने घटना की सूचना हैदराबाद पुलिस और गोला पुलिस को दी।  सूचना पर हैदराबाद एसओ प्रमोद कुमार और कोतवाली एसएसआई सत्यप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस को मौके पर शव के पास एक 315 बोर कारतूस का खोखा और काले रंग की प्लेटिना बाइक यूपी 31एएम/ 7527 पड़ी मिली।  एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक बलजीत वर्मा कई महीनों से गांव के ही स्वर्गीय फतेहचंद राठौर की पत्नी फूलदेवी के गांधीनगर स्थित नई बस्ती में लिए गए प्लॉट की देखरेख कर निर्माण करा रहा था। हत्या में निजामपुर के दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गांव की फूलदेवी के प्लॉट पर रहता था और निर्माण कार्य करवाता था। हत्या क्यों की गई है, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें