फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अमीरनगर/बग्घून।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो भाइयों के साथ गेहूं की सिंचाई करने गए था संतराम
विज्ञापन

पानी की मोटर के पास सोते समय हुई हत्या
खेत की सिंचाई करने गए थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सरैंया बिलियम निवासी 22 वर्षीय संतराम की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई, जब वह पानी की मोटर के पास सो रहा था। हत्या का कारण एक हत्यारोपी की पत्नी से अवैध संबंध माना जा रहा है। पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

गांव सरैंया बिलियम निवासी गुड्डू ने बताया कि उसके खेत से करीब 400 मीटर दूर गांव के ही सुरेंद्र पाल का खेत हैं। वह अपने भाई संतराम और मौसेरे भाई हंसराम के साथ सुरेंद्र पाल के खेत में लगी पानी की मोटर से पांच दिनों से गेहूं की सिंचाई कर रहा था। सोमवार को भी तीनों लोग सिंचाई करने गए थे। रात करीब नौ बजे संतराम ने नींद लगने की बात कही और जाकर पानी की मोटर के पास पड़ी झोपड़ी में चारपाई पर लेट गया। रात करीब 11 बजे सिंचाई पूरी होने पर वह हंसराम के साथ मोटर बंद करने जा रहा था। मोटर से करीब 50 मीटर की दूरी पर जब वह दोनों लोग पहुंचे, तभी गोली चलने की आवाज आई। इस पर वह लोग घबरा गए। उसने वहां से भागते हुए गांव के ही पिंटू और माना को पहचान लिया। मौके पर पहुंचे तो देखा की उसके भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। भाई की गर्दन से सटाकर गोली मारी गई थी। उसने घटना की सूचना घर पर दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। गुड्डू ने बताया कि संतराम के हत्यारोपी एक युवक की पत्नी से बातचीत करता था। आरोपी अवैध संबंधों का शक करते थे। इसी वजह से संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी शंखधर भट्ट ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पिंटू और माना के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने भी अवैध संबंधों के शक में हत्या होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें