जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती समेत दो लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
संपूर्णानगर
क्षेत्र के गांव मंझरा छोटा निवासी गयाप्रसाद की पुत्री 20 वर्र्षीय मीरा
ने शुक्रवार की शाम को घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने
पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान
शुक्रवार रात में युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता गयाप्रसाद ने बताया
कि घटना के समय परिवार वाले घर में मौजूद नहीं थे। कारणों के बारे में
जानकारी से इंकार किया हैै। वहीं सदर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर निवासी
27 वर्षीय मोनू मिश्रा ने शनिवार को घर में जहर खा लिया, जिसके बाद उसे
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया।
परिवार वालों ने बताया कि मोनू मोहल्ला श्यामनगर में किराए के मकान में
रहता था। कुछ समय से वह डिप्रेशन में था।