फूलबेंहड़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोककर आठ हजार
की नकदी और महिला से हजारों के जेवर लूट लिए हैं। पीड़ित दंपति ने सुंदरवल
पुलिस चौैकी को सूचना दी है।
थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर सिकटिहा
निवासी दीपेंद्र वर्मा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पत्नी सोनू और चार
वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अंदेशनगर-टापरपुरवा मार्ग पर
बदमाशों ने असलहे दिखाकर दंपति को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने आठ हजार
नकद और महिला से हार, अंगूठी और कुंडल छीन लिए। पीड़ित दंपति ने सुंदरवल
पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। एसओ फूलबेहड़ परशुराम ओझा ने क्षेत्र
में लूूट की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।