फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से एक और युवक हुआ लापता

Tue, 14 Jul 2015 05:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन पहले से लापता हुए ऑटो चालक का अभी पता भी नहीं चल पाया था कि सोमवार को एक और युवक लापता हो गया। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी लापता युवक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी 25 वर्षीय नफीस मूल रूप से महेवागंज का निवासी है, लेकिन दो साल से यहां रहकर राजगीर का काम करता था। सोमवार को नफीस इमली चौराहे पर स्थित एक मकान में काम कर रहा था। शाम तक नफीस वापस घर नहीं आया तो उसकी पत्नी तबस्सुम में मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि हर बार फोन बिजी कर दिया गया। रात भर ऐसा ही सिलसिला चलता रहा और मंगलवार की सुबह से फोन स्विच ऑफ हो गया। तबस्सुम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें