क्षेत्र के गांव बेलवापुरवा में एक महिला ने संदिग्ध हालात में आग लगा ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव बेलवापुरवा निवासी राम सुमेर वर्मा की पत्नी गुड़िया (35) ने बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कमरे का दरवाजा बंद करके आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देखकर पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। आग में अधिक झुलसने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। रामसुमेर ने बताया कि वह वोट डालने गया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पढुआ चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।