फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रधान पर लगाया सामान फेंकने का आरोप

Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला ने प्रधान पर लगाया सामान फेंकने का आरोप
विज्ञापन

पीड़िता ने डीएम-एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
ग्राम बेला टॉपर की एक गरीब महिला ने ग्राम प्रधान तथा एक अन्य पर कई लोगों के साथ मिलकर पट्टे की भूमि से उसका आशियाना तोड़ने तथा सारा गृहस्थी का सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। दोबारा घर बनाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। महिला ने डीएम, एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बेला टॉपर निवासी मालती देवी पत्नी कामता प्रसाद ने डीएम, एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा है कि वह गरीब अनुसूचित जाति की महिला है। मजदूरी करती है। उसके भतीजे राकेश पुत्र रामस्वरूप के नाम से रकवा 0.376 हेक्टेयर का पट्टा है, जिस पर पर छप्परनुमा घर बनाकर रहती है। आरोप है कि बीती 22 मार्च को ग्राम प्रधान बेला अपने कई साथियों के साथ आए और उसके घर को गिरवा दिया। गृहस्थी का सारा सामान बाहर फेंक दिया। उस समय वह मजदूरी करने गई थी। आरोप है कि प्रधान ने उसकी जगह पर दूसरे को उसने को कब्जा दिला दिया है। उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। पत्र देकर महिला ने जमीन दिलाए जाने के साथ ही प्रधान व उसके साथियों पर कार्रवाई करने 50 हजार रुपए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें