फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 09 May 2015 07:25 PM IST
ममरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव परेली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर आग से जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परेली गांव निवासी विनय कुमार की शादी करीब तीन साल पहले मैलानी क्षेत्र के गांव छेदीपुर ग्रंट नंबर 10 निवासी रामकुमार वर्र्मा की पुत्री मीनू उर्फ कश्मीरी (26 वर्र्ष) से हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक शुक्रवार की रात मीनू ने कमरे में बंदकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद दरवाजे के किवाड़ तोड़कर उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 15 दिनों से मृतका की छोटी बहन राधा भी वहीं थी। मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे फोन से पुत्री के जलने की सूचना मिली थी। शव कमरे के अलमारी के पास पड़ा मिला, जहां कपड़े का फंदा पड़ा मिला है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को इस मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि अभी मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, मुुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें