पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रविवार को बैबहा के मजरा पसियनपुरवा के पास ग्रामीणों को अज्ञात महिला का शव बरामद मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी धौरहरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रात्रि में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त लगती है। पोस्टमार्टम आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।