फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर  से महिला की मौत

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, बाल-बाल बचा बेटा
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव सढौना के पास पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

खीरी क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी सोबरन की पत्नी 50 वर्षीय मायावती अपने पुत्र पप्पू के साथ रिश्तेदारी में फरधान क्षेत्र के गांव अमानलाला गई थी। शुक्रवार की शाम को वह अपने बेटे पप्पू के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में खीरी क्षेत्र में सढ़ौना गांव के पास पिकअप चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मायावती गंभीर रूप से घायल होकर गिर गईं। जबकि बाइक चला रहा पप्पू छिटककर दूर जा गिरा, उसे मामूली चोटें आई हैं। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें