फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों के साथ तीन आरोपी पकडे़

Wed, 26 Aug 2015 11:28 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने तीन लोगों के पास से 11,500 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा कर तीन लोगों का चालान भेजा है। इन आरोपियों में दो शातिर अपराधी भी शामिल है।
विज्ञापन

एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ मंगलवार देर शाम कस्बा ढखेरवा में चल रही थी। इसी बीच चार संदिग्ध लोग निकले। उसमें से एक ने हाथ में झोला पकड़ रखा था। पुलिस ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लोग भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। उनमें से एक आरोपी भागने में सफल रहा। एचसीपी रामभरोसे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दिनेश मिश्रा निवासी ताजपुर थाना गोला, बुनियाद अली निवासी कफारा, किशनू निवासी अभयपुर कोतवाली धौरहरा बताया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 11,500 रुपये के 100-100 के नोटों की गड्डी मिली है।  रामभरोसे ने बताया कि किशनू वर्ष 2009 में जाली नोटों के मामले में जेल जा चुका है तथा बुनियाद अली के खिलाफ कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। उधर लोगों का आरोप है कि पड़ोसी मुल्क नेपाल और पीलीभीत जिले से जाली नोटों की खेप आती है। पीलीभीत में एक व्यक्ति इस धंधे से जुड़े लोगों को नोटों की सप्लाई करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें