मोहल्ला श्यामकन्हैया कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी की पत्नी को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया।
रिटायर्ड फौजी प्यारेलाल वर्मा बाइक से पत्नी को लेकर महाराजनगर जा रहे थे। रास्ते में जलालपुर मोड़ के पास जब वह पहुंचे तो बाइक पर सवार सशस्त्र तीन बदमाशों ने उनको तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने फौजी की पत्नी के गले में पड़ी सोने की तीन तोले की चेन लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत है।