फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वार्ड आया की मौत 

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुत्री के साथ सरकारी आवास में रहती थी
विज्ञापन

मायके वालों ने जताई जहर देकर मार देने की आशंका 
सीएमओ दफ्तर के पास सरकारी आवास में अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ रह रही जिला अस्पताल की वार्ड आया मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 35 वर्षीय विंदेश्वरी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुलतानपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी प्यारेलाल मौर्या ने बताया कि उनके बहनोई सुशील कुमार वार्ड ब्वाय के पद पर जिला अस्पताल में तैनात थे। करीब आठ साल पहले बहनोई की मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में उसकी बहन विंदेश्वरी देवी को नौकरी मिल गई। नौकरी मिलने के बाद ससुराल वालों ने उसकी बहन को घर से निकाल दिया था। जिस पर बहन विंदेश्वरी देवी अपनी पुत्री 16 वर्षीय हिमांशी के साथ सीएमओ दफ्तर के पास स्थित सरकारी आवास में रहती थी। गुरुवार की आधी रात के बाद बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका की पुत्री हिमांशी का कहना है गुरुवार को ड्यूटी करने के बाद उसकी मां घर पहुंची। देर शाम मां विंदेश्वरी देवी ने सीने में दर्द होने की बात बताई और बिना दवा खाए सो गईं। रात करीब ढाई बजे उसकी आंख खुली और मां को जगाया तो वह मृत मिलीं। हिमांशी की बातें मायके वालों के गले नहीं उतर रहीं हैं। मायके वालों ने बहन के ससुरालीजनों पर जहर देकर मार डालने की आशंका जताई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें