फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैगलगंज।
विज्ञापन
कॉलेज रोड स्थित पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार छात्र की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- ट्रक को छोड़कर चालक और क्लीनर हुए फरार
विज्ञापन

- मैगलगंज कस्बे में मेन चौराहे पर हुआ हादसा
कस्बा के मेन चौराहे पर शुक्रवार को सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पैदल रोड पार कर रहे अधेड़ को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, हादसे के बाद चालक और क्लीनर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती निवासी 46 वर्षीय रजन्ने गुप्ता शुक्रवार को मेन चौराहा बाजार आया था, जिसके बाद वह पैदल रोड क्रास कर रहा था। तभी सीतापुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ा पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें