फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरा, परिवार के चार सदस्य दबे, महिला की मौत

Sat, 11 Apr 2015 06:31 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक घर में छज्जा गिरने से दीवार के पास बैठे एक परिवार के चार सदस्य दब गए। हादसे में घायल लोगों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी, बेटा और पोती घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तहसीलदार गोला अभिमन्यु वर्मा बिजुआ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह नौ बजे का है। बिजुआ निवासी संकटा प्रसाद के घर में सीमेंट की चादरें हटाने का काम चल रहा था। इस दौरान के घर के अंदर तेज धूप होने पर संकटा की पत्नी रामलली (50), पुत्री पूजा (18), पुत्र संदीप कुमार (20) और पोती मानसी पुत्री संजय (3) दीवार के किनारे बैठ गए। तभी अचानक छज्जा गिरने से पूरा परिवार उसी के नीचे दब गया। पास-पड़ोस के लोगों ने छज्जे के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रामलली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल भाई-बहन पूजा और संदीप को जिले पर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर तहसीलदार गोला अभिमन्यु वर्मा, लेखपाल रामकृष्ण गांव पहुंच, उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया है, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें