फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Dec 2015 06:57 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पिपरझला में मतदान के दूसरे दिन दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद दूसरे दिन प्रधान पद के दोनों पक्षों के समर्थकों द्वारा कहासुनी में बात इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। प्रथम पक्ष के सतेंद्र मिश्र ने उसी दिन घटना के संबंध में 21 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला और बलवे का मामला पंजीकृत कराया था। इस मामले के दूसरे पक्ष के प्रदीप शुक्ला ने भी थाने में इक्कीस लोगों के विरुद्ध बलवा, आगजनी और प्राणघातक हमला करने का अभियोग पंजीकृत कराया है। एसओ मितौली जीएस पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें