फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में दो नेपाली गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2015 06:56 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर रोड पर एक दुकान के पास खड़ी बाइक को चोरी के प्रयास में दो लोगों को पकड़ा गया है। यह दोनों नेपाली बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। यहां खड़ी सद्दाम निवासी फुलवरिया की बाइक को तीन लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने  पुलिस के साथ उनमें से दो को पकड़ लिया। इसमें एक व्यक्ति भाग निकला। पड़ोसी देश नेपाल के तीन लोगों ने बाइक चोरी का प्रयास किया जिसमें वे सफल नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपना नाम भीषम पुत्र रतन व निरोज पुत्र राम निवासी मिलन बाजार नेपाल का होना बताया है। पुलिस दोनों को थाने लाकर  पूछताछ कर रही है। इसकी पुष्टि एसओ केपी सिंह ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें