फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, पांच घायल

Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मितौली।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले हैं सभी घायल
शादी समारोह में आए थे शामिल होने
घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
 शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर जिले से आईं चार महिलाओं समेत पांच लोग गांव जाने के लिए सड़क किनारे बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आई तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हादसा लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गहियापुरवा गांव निवासी रामवृक्ष के बेटे गनेश की सोमवार को शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के लोग आए हुए थे। यह लोग सड़क किनारे बैठकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव तिराहे से थाने की ओर से आ रही अनियंत्रित बैगनआर कार ने ऊषा प्रजापति, मंगला, मनभावती और रामवृक्ष समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि महोली कस्बा निवासी शांतुन अपने परिवार के साथ बैगनआर कार से गोला में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत मेें लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें