डीसी रोड पर डीएम बंगले के पास एक बेकाबू कार वन विभाग दफ्तर के सामने फेंसिंग में घुस गई। हादसे में कार चला रहा युवक जख्मी हो गया। उसे प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। इस बीच लोगों से हादसे की जानकारी मिलने पर जेलगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया।