फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों  की मौत, चार घायल   

Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरी और भीरा क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटनाएं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे
विज्ञापन

एक रायबरेली और दूसरा मृतक सीतापुर जिले का है निवासी 

थाना खीरी और भीरा क्षेत्र में हुए हादसों में रायबरेली और सीतापुर के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव महाराजनगर मजरा कटेसर निवासी 40 वर्षीय हरीश चंद्र साधन सहकारी समिति कटेसर में लिपिक हैं। मंगलवार की सुबह लखीमपुर से वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। गांव लगुचा के पास सुबह करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने हरीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

गुलरिया। लखीमपुर-पलिया रोड पर भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनारीपुर और देवरिया के बीच मेें हाईवे पर पंचर खड़ी गन्ना भरी ट्रेक्टर ट्रॉली में मंगलवार की तड़के एक कार पीछे से जा घुसी, जिससे कार चालक लखनऊ निवासी नथनीकान्त दीक्षित, प्रतापगढ़ के रामगरीब पटेल निवासी निवासी 38 वर्षीय उदयभान, 35 वर्षीय राकेश थाना मनकापुर के गांव पनाजूपुर निवासी संजय पटेल और रायबरेली जिले के थाना डलमऊ के गांव चांदपुर लुकपुरे कुंजन का पुरवा निवासी छत्रपाल यादव घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच निकली डायल 100 मौके पर पहुंची। टीम लीडर एचसीपी सियाराम यादव ने कार में उदयभान, राकेश और चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि कार का गेट तोड़कर निकाले गए संजय पटेल और छत्रपाल यादव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने छत्रपाल यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से 180 रुपये, मोबाइल और डायरी बरामद की। डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर से उसके घर खबर की, जिससे घर वालों में कोहराम मच गया। घर वालों की सूचना पर गोला में रह रहे रिश्तेदार शिव बहादुर सहित कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि छत्रपाल यादव नेपाल में एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें