फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के झांसे में आकर  महिला हुई ठगी का शिकार

Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में पैसा आने की बात कहकर ठगे 12 सौ रुपये और मोबाइल
विज्ञापन

 दो युवकों के झांसे में आकर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दोनों युवकों ने उससे 12 सौ रुपये नकद, मोबाइल और पहचान पत्र ठग लिया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर चौकी इंचार्ज ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

शहर से सटे बंशीनगर गांव निवासी कलावती पत्नी स्व. मुरली ने बताया कि उसके पति की मृत्यु पिछले साल हो चुकी है तथा उसका पुत्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि गुरुवार को दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और उसका नाम पुकारते हुए उससे उसका खाते के बारे में पूछा। महिला ने अपना खाता इलाहाबाद बैंक में होना बताया। जिस पर दोनों युवकों ने कहा कि उसके खाते में 15 हजार रुपये आए हैं, जिसे आज ही निकाला जाएगा, ऐसा न करने पर उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। यह सुनकर महिला उनके झांसे में आकर उनके साथ पलिया आ गई। युवकों ने बताया कि इसके लिए बैंक में अलग से खाता खुलवाना पड़ेगा, जिसके लिए एक हजार रुपये लगेंगे। यह भी कहा कि 200 रुपये बैंक मैनेजर को दिए जाने हैं, जिससे काम जल्दी हो सके। इसके बाद युवक उसे लेकर नगर की बाईपास रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया आए। यहां पर महिला से 12 सौ रुपये ले लिए। महिला ने बताया कि युवकों ने उससे कहा कि वह बाहर जाकर अपने आधार कार्ड की फोटो कापी करवा कर आए। महिला फोटो कापी करवाकर वापस बैंक आई तो दोनों युवक गायब थे। काफी खोजबीन के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने बैंक पहुंचकर बैंक मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। इस बावत चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें