फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रॉलियों और एक बाइक का सुराग नहीं

Wed, 01 Apr 2015 10:13 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने इन वारदातों में लूट की बजाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात फरधान गन्ना क्रय केंद्र से लूटी गई गन्ना लदी ट्रॉली का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में लूट की बजाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में लगी पुलिस को तीसरे दिन भी कुछ हासिल नहीं हुआ। फरधान गांव के रामपाल वर्मा शनिवार को केंद्र पर गन्ना तुलवाने गए थे, लेकिन ट्रक न होने से गन्ना तुल नहीं पाया और ट्रॉली वहीं छोड़कर घर आ गए थे। रात में बदमाशों ने केंद्र्र पर धावा बोलकर चौकीदार चंद्रभाल को पीटकर गन्ना लदी ट्रॉली लूट ली थी।
विज्ञापन

17 मार्च को आदमपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने बेटे पारुल और साथी सर्वेश के साथ बाइक से पचपेड़वा गांव में एक दावत में शामिल होने जा रहा था। शारदा नहर ब्रांच पर गोला रोड से कुछ पहले स्थित नहरकोठी के पास पहले से खड़े पांच बदमाशों ने उनसे बाइक, दो मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में भी पुलिस ने चोरी की ही रिपोर्ट दर्ज की थी। आज तक इस घटना का भी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

17 मार्च की रात भदूरा निवासी निसार की घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई। ट्रॉली का आज तक सुराग नहीं लगा। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी।
एसओ फरधान अनिल शाही का कहना है कि पुलिस सभी घटनाओं में पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें