फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने की आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत 

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन
क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में दो लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की इलाज के दौरान सीएचसी में मौत हो गई। एक की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को बिना सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। 
विज्ञापन

गांव पचपेड़ा निवासी श्रीराम की 35 वर्षीय जगपत्ता ने गुरुवार की सुबह घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली, हालत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। उधर, झंडी चौकी के बाजार निवासी रामखिलावन पुत्र रामप्रसाद ने घरेलू विवाद के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। परिवार वालों ने उसे सीएचसी से जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें