फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 30 Dec 2014 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में घने कोहरे में लगातार हादसे हो रहे हैं। नीमगांव के महमदपुर में कोहरे के कारण बाइक के पेड़ से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं बेलरायां में गन्ना भरा डनलप गड्ढे में गिर गया, जिसमें दबकर ग्रामीण की मौत हो गई, एक जख्मी हो गया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद अपने साथी राजकुमार के साथ बाइक से भदूरा जा रहा था। पिता रामकुमार ने बताया कि प्रमोद ट्रक चालक है और कुंभी चीनी मिल के मेंहदी गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक लेकर मिल में जाता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे राजकुमार के साथ भदूरा जाते समय बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार को लखनऊ रेफर किया गया है।
बेलरायां। घने कोहरे में भैरमपुर-बेलरायां रोड पर गन्ना भरा डनलप गड्ढे में पलट गया। जिसमें थाना सिंगाही के ग्राम भैरमपुर निवासी 40वर्षीय मेलाराम की मौत हो गई। डनलप पर गांव का स्वामी दयाल भी बैठा था। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि दोनों गन्ना भरा डनलप लेकर भैरमपुर-बेलरायां रोड से चीनी मिल जा रहे थे। सड़क पर गहरा गड्ढा होने से गन्ना भरा डनलप पलट गयौ। इससे मेलाराम की मौत हो गई। डनलप पर सवार स्वामी दयाल गन्ने के नीचे दबने से गंभीर घायल हो गया। सिंगाही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  दो हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

भूपतिपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार और उसका पुत्र और दूसरी घटना में बोलेरो पलटने से चालक जख्मी हो गया। सोमवार की रात सिकंद्राबाद निवासी रामकुमार अवस्थी की बोलेरो को लेकर चालक अनुज गोपालपुर जा रहा था। तभी भूपतिपुर चौराहे के पास मोड़ पर कोहरे में कुछ न दिखाई देने के कारण बोलेरो गड्ढे में गिर गई। वहीं भूपतिपुर चौराहे पर घुंसी निवासी राजेंद्र की बाइक में किसी अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे राजेंद्र और उनके पुत्र रंचित को चोट आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें