बहजोई में हाईवे पर ढाबे में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस और जुटी लोगों की भीड़। अमर उजाला
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के रौरौ गांव में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को एक शराबी ने मारापीटा। क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों पर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रौरौ गांव निवासी गीता पत्नी लखनलाल ने रिपोर्ट दर्ज के माध्यम से बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे वह सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। उसी समय गांव का गिरजा दयाल पुत्र जगतराम शराब के नशे में घुत होकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारापीटा। आवाज सुन जब जेठ शिवराम और जेठानी रामकली बचाने आई तो उन्हें भी मारापीटा, सिर में चोटें आईं है। चिल्ली गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र हरगोविंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था।
तभी बृजेंद्र, रवींद्र और देवेंद्र पुत्र गनेशलाल आए और बिना पैसा दिए उधार सामान मांगने लगे। उधार न देने पर गलियां देते हुए पीटा। इसी तरह कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी नीतू सिंह पुत्री हरप्रसाद ने बताया कि वह अपने प्लाट पर गोबर डालने गई थी। उसी समय सिकंदरपुरा निवासी डालचंद्र पुत्र देवीदीन व उसके लड़के लाखन और ज्ञानसिंह कहने लगे कि यहां गोबर मत डालो। बताया कि उसने कहा कि यह प्लाट पापा का है। तुमसे क्या मतलब। बताया कि उन तीनों ने उसके बाल पकड़कर पटक दिया। जमीन में गिरते ही उसे लात-घूसों से मारापीटा। चिल्लाने पर उसके पापा आए तो दबंग गाली देते हुए भाग गए। इसी तरह मवई गांव निवासी राममिलन पुत्र हरनारायन ने बताया कि वह चिल्ली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। दोपहर में वह ट्रैक्टर लेकर गांव वापस लौट रहा था। चिल्ली औंता गांव के बीच शिवकुमार लोधी का लड़का व पूर्व प्रधान का लड़का बाइक से आए और उसके ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर दी। आरोप लगाया कि युवकों ने उसे पकड़कर बुरी तरह मारापीटा और जेब में पड़े दस हजार रुपये व सोने की एक जंजीर छीनकर ले गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।