फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों की चोरी

Fri, 22 May 2015 06:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो मोहल्लों में चोरों ने दो घरों से लाखाें का माल पार कर दिया। मोहल्ला महाराजनगर में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर समेत 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं द्वारिकापुरी में एक घर से चोरों ने जेवर और दो गैस सिलेंडर पार कर दिए। दोनों ही मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर निवासी आरिफ ठेकेदार बृहस्पतिवार को परिवार समेत निघासन क्षेत्र के ढखेरवा गांव गए थे। रात को चोर मौके का फायदा उठाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, जिसके बाद कमरों के ताले तोड़कर आराम से सारा सामान खंगाला। दूसरे दिन पड़ोसियों ने मकान खुला देखकर गृहस्वामी आरिफ को सूचना दी, जिसके बाद आरिफ ने घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरिफ के मुताबिक चोरों ने उसके घर से सात तोला सोने के जेवर, छह जोड़ी पायल और 20 हजार की नकदी पार कर दी है। पुलिस ने मौैका मुआयना किया है। उधर, द्वारिकापुरी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता बृहस्पतिवार की रात को सपरिवार छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, टाप्स, नथुनी आदि जेवर, दो गैस सिलेंडर और 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर परिवार वालों को घर में चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें