उड़नदस्ते ने की वाहनों की चेकिंग
चुनाव के दौरान गठित उड़नदस्ते ने रेहरिया चौकी तिराहे पर रविवार की सुबह वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन में चालक के पास दो लाख एक हजार पांच सौ की नकद करेंसी बरामद कर वाहन सीज कर दिया।
पुलिस ने बताया कि उड़नदस्ते की टीम मोहम्मदी गोला रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रही पिकअप को रोका, तलाशी लेने पर मोहम्मदी कस्बे के शुक्लापुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर के पास दो लाख एक हजार पांच सौ रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। चालक के पास रुपये की बाबत कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण वाहन को सीज कर दिया। मामला इनकम टैक्स विभाग को भेज दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक को मुचलके पर रिहा कर दिया। उड़नदस्ते में मजिस्ट्रेट राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, एसआई पारसनाथ यादव मौजूद रहे।
मालूम हो कि इसी टीम ने गोमती मोड़ पर तीन दिन पहले 20 जनवरी की सुबह दो वाहनों को कब्जे में लेकर चार लाख 68 हजार की नकदी के साथ दो लोगों को दबोचा था।