फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
म‌हिला की माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- खीरी और निघासन क्षेत्र में हुई घटनाएं
विज्ञापन

- मृृतका के परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
जिले के थाना खीरी और निघासन क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खीरी थाना क्षेत्र के गांव हरैया में रविवार की देरशाम एक महिला का शव घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। वही,ं निघासन के ढकेरवा में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। फांसी से लटके मिले शव के मामले में मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खीरी थाना के गांव हरैया निवासी प्रताप सिंह की पत्नी 28 वर्षीय यशोदा का शव रविवार की शाम को घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से लटकता मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता हरद्वारी सिंह निवासी मिर्जापुर थाना नीमगांव मौके पर पहुंचे, तो देखा अमरूद के पेड़ से यशोदा का शव लटक रहा था, लेकिन उसके पैर जमीन पर टिके थे। मृृतका के पिता ने बताया कि करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। शव की स्थिति और कपड़ों के पहनावे को देखते हुए मृतका के पिता ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। खीरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ एसके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में निघासन के ढकेरवा निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी 21 वर्षीय ज्योति शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई थी। इसके बाद गंभीर हालत में ज्योति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें