फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक मरा

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतक फरधान के गांव डिहुआ का निवासी, लौट रहा था घर
 ओयल चौकी क्षेत्र में शंकरपुर गांव के पास सुबह दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फरधान थाने के गांव डिहुआ निवासी 55 वर्षीय फकीरा सिंह मंगलवार को रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की सुबह वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में शंकरपुर गांव के पास दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में झरेखापुर गांव के पास ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें