फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में युवती को पीटा

Sat, 30 May 2015 11:19 PM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्लेटफार्म पर ट्रेन में सीट को लेकर दंपति का युवती से विवाद हो गया। गुस्साए दंपति ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मैलानी से पैसेंजर ट्रेन में सवार गोला निवासी युवती नानपारा जा रही थी। इस बीच ट्रेन के शाम सात बजे पलिया पहुंचने पर एक दंपति युवती की सीट पर बैठ गए। युवती ने सीट पर बैठने का विरोध किया तो दोनों में कहासुनी गालीगलौज और बाद में मारपीट हुई। तिकुनियां रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब साढ़े आठ बजे पहुंचने पर युवती को कस्बे से आए पांच युवकों ने ट्रेन से खींचकर उतार लिया। इसके बाद गली में ले जाकर उसकी धुनाई करने लगे। इस पर स्टेशन चौराहा पर मौजूद लोगों ने युवती को युवकों से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। इस बाबत कोतवाल सीबी सिंह ने बताया कि युवती के बताए पते पर तलाश की गई तो उसका पता गलत निकला है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती का नाम पता ज्ञात न होने के कारण प्रशासन ने उसे स्वधार गृह में आश्रय के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें