फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत

Fri, 20 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे की हालत में था ट्रैक्टर चालक
विज्ञापन

आनंद टॉकीज रोड पर हुई दुर्घटना
आनंद टॉकीज के निकट सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कार में सवार सभी पांच लोग सकुशल बच गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगबादा निवासी मुशर्रफ अली परिवार समेत मथना शरीफ जा रहे थे। आनंद टाकीज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार में सवार सभी पांच लोग सकुशल बच गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई की और बाद में सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कार स्वामी ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें