फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-अमीरनगर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बाइक चालक को हल्की चोट, तीसरा भी हुआ घायल
विज्ञापन

कुंभी चीनी मिल के मेन गेट से पहले ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर हो गई, बाइक चालक को भी हल्की चोट आई है। बाइक पर बीच में बैठा साथी भी घायल हो गया, जिसको मोहम्मदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद के गौरी गंज निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल अपनी पुत्री रिंकी देवी के घर पशतौर से अपने साथी बाइक चला रहे हरिवंश बीच में बैठे चंद्रिका के साथ घर से वापस जा रहे थे। कुंभी चीनी मिल के मेन गेट से पहले पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए, जिसमें चंद्रपाल की मौकेे पर मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि आज सुबह पापा दीदी रिंकी को देखने गए थे। तभी यह हादसा हो गया। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर दन्नापुर गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी पूनम देवी, पुत्र सूरज कुमार, दीपक कुमार, शिवम, ज्ञानी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें