महेवागंज चौकी क्षेत्र में इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास तांगा औैर बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार दूसरा साथी घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजुआ क्षेत्र में मलूकापुर क्रेशर के पास बाइक फिसलने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है।
सिंगाही थाना क्षेत्र के गंाव भैरवा निवासी 28 वर्षीय राकेश यादव अपने दोस्त अनुपम के साथ बाइक से लखीमपुर आ रहा था। इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास बाइक और तांगे की टक्कर हो गई, जिसमें राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रविवार को बिजुआ इलाके में मलूकापुर क्रेशर के पास बाइक फिसलने से शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी 40 वर्षीय कमलेश कुमार घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया है।