फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकुले से वार कर जख्मी किया

Tue, 19 May 2015 06:54 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम भगवंतनगर गुलरा में एक साले को अपने बहनोई से उधार के रुपये मांगना काफी महंगा पड़ गया।  साले ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि इससे नाराज उसके बहनोई ने तकुला से वार कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

भगवंतनगर गुलरा निवासी शत्रोहनलाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन दो वर्ष पूर्व गांव में ही रहने वाले बहनोई के हाथ बेची थी और इसमें  करीब 50 हजार रुपया बाकी रह गया था। कई बार मांगने के बाद भी यह रुपया उसको नहीं मिला। आरोप है कि उसके घर आए बहनोई से जब उसने बकाया रुपयोंकी मांग की तो वह आग बबूला हो गया और वहीं पड़ा तकुला उठाकर उसे सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहुलुहान हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसका बहनोई भाग निकला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें